अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति प्रदर्शनी का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह प्रदर्शनी 7 दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण तथा राष्ट्रीय चिंतनशील वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धेय अटल जी के विचारों, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
माननीय सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी राजनीति के अजातशत्रु थे। उनका संपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ी के राजनेताओं को “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राजनीति करने की प्रेरणा देता रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अटल जी के आदर्शों को प्रेरणा बनाकर राष्ट्रसेवा एवं संगठन को सशक्त करने के संकल्प के साथ कार्य करे—यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने एक राजनेता के रूप में सत्ता के अहंकार को कभी अपने भीतर स्थान नहीं दिया, बल्कि सदैव विनम्रता और जनसेवा को सर्वोपरि रखा।
विधायक ईश्वर साहू जी ने कहा कि अटल जी केवल एक महान नेता ही नहीं थे, बल्कि उनकी कविताएँ भी हम सभी को निरंतर प्रेरणा देती रहेंगी। ऐसे व्यक्तित्व पर प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व है।
यह प्रदर्शनी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन दर्शन, राष्ट्रीय विचारधारा एवं सेवा-भाव को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी एवं स्मरणीय प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा ने किया
अटल स्मृति प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारीगण, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ भाजपा नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण विशेष रूप से उपाध्यक्ष अशोक राठी, मनोज सोनी, मंत्री गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेवा, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, सोशल मिडिया रजनीश श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, लोकेन्द्र भट्ट, लिखेश्वर साहू, अजय तिवारी, राजेंद्र पाधेय महेश जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।