कोण्डागांव : आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
कोण्डागांव, 29 सितंबर 2025
एनएमडीसी परिक्षेत्र विकास निधि (सीएसआर) अंतर्गत कोण्डागांव जिले के पीढापाल और लिहागांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नवीन भवन निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। कार्यालय कलेक्टर से जारी आदेशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य पीढ़ापाल, ग्राम पंचायत पीढ़ापाल हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत माकड़ी को प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति राशि 20 लाख रूपए एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य लिहागांव, ग्राम पंचायत लिहागांव हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर को स्वीकृत कार्य हेतु राशि 20 लाख रूपए की प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति दी गई है।