छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने किया एलान.. प्रदेश में लहराएगा भगवा, बनेगी सनातनी सरकार

रायपुर-
भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी ) छत्तीसगढ़ के प्रथम अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सनातनी हिन्दू नेता,राजनीतिज्ञ सामाजिक ( इंजीनियर, ज्योतिषी एवं दार्शनिक विचारक) देवेश मिश्रा ने पद भार ग्रहण कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवाकांत शुक्ला जी ने भोपाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान श्री देवेश मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नियुक्त किया।
भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी ) छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सभी सनातनी भाई बहनों को एकत्रित करना,सनातनी सरकार बनाना,आपसी भाईचारा, सद्भाव बनाकर जाति वर्ग से परे सर्वत्र शांति और सनातनियों को सुरक्षा व विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना, धर्मान्तरण एवं लव जिहाद रोकना,गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना, अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करना है।
सर्वविदित है कि जिन आशाओं के अनुरूप सभी सनातनी हिन्दू भाई बहनों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया और सरकार बनाई, लगातार लोकसभा व नगरीय निकाय चुनावों में भी भरपूर समर्थन दिया,परन्तु भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोगों की भावनाओं से छलने का कार्य किया है, आम जनता की समस्याओं से निजात दिलाना तो दूर उसके विपरीत महंगाई,शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, इंफ्रा के क्षेत्र में गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।आम जनता में असुरक्षा,चरमराई कानून व्यवस्था, धर्मान्तरण,लव जिहाद हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार, लापरवाह सुस्त अकर्मण्य भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है।
श्री मिश्रा ने कहा कि दोषपूर्ण शिक्षा नीति और धार्मिक तौर पर व्यर्थ दिखावा, अनावश्यक सरकारी स्थापना खर्च जैसे प्रमुख मुद्दों पर विशेष ध्यान देकर हमारी पार्टी सनातनी मूल्यों को बनाये रखने धरातल पर काम करेगी और शिक्षा व रोजगार को सरलीकरण कर प्रत्येक के लिए रोजगार उपलब्ध कराने योजना पर काम करेगी।स्वास्थ्य के क्षेत्र व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर प्रत्येक भारतीय को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हम संकल्पित है।
श्री मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी प्रत्येक वार्ड ग्राम ब्लॉक जिला संभाग व प्रदेश स्तर पर भगवा सैनिक व पदाधिकारी नियुक्त करेगी। प्रत्येक वह सनातनी जो राजनीति में आकर जनसेवा से जुड़कर कार्य करना चाहते है,वे बिना किसी संकोच हमसे संपर्क कर जुड़ सकते है। तन मन धन से सनातन धर्म का संवर्धन करने के साथ साथ हमारी संस्कार संस्कृति को बनाये रखना महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।युवाओं से प्रार्थना है कि वे बढ़ चढ़ कर भगवा सैनिक बने औऱ एकजुट होकर सनातन धर्म का भगवा झंडा फहराकर पूरे छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी की सरकार बनाने कमर कस लें।प्रदेशाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने नारी शक्ति का आव्हान करते हुए कहा कि हमारे भगवा पार्टी के अभियान का महत्वपूर्ण दायित्व नारी शक्ति पर निहित है।नारी शक्ति को अधिकाधिक नेतृत्व प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है. इसलिये मेरी प्रार्थना बहनों माताओं से है कि वे अधिक से अधिक इस भगवा अर्थात भारतीय गण वार्ता पार्टी से जुड़ें औऱ पूरे छत्तीसगढ़ को भविष्य में नया भगवा नेतृत्व शक्ति औऱ सुशासन वाली सनातनी सरकार प्रदान करें।
इस दौरान प्रेस वार्ता में
प्रदेश महासचिव प्रशासनिक ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार,प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला, हीरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश सचिव मीना बिष्ट,वरुणेश्वर पाण्डेय,मीनाक्षी राणा सहित पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
देवेश मिश्रा
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय गण वार्ता (भगवा) पार्टी छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *