एमसीबी : दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
एमसीबी/29 सितम्बर 2025
समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस संबंध में विभाग ने वर्ष 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन एवं अधिकार आधारित प्रोत्साहन के उद्देश्य से यह पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाएं, नियोक्ता तथा सर्वोत्तम जिला संवर्ग को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार हेतु इच्छुक व्यक्ति, संस्था या नियोक्ता निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुशंसा के साथ 10 अक्टूबर 2025 तक संकलित किया जाएगा। इसके बाद अनुशंसित प्रविष्टियां 15 अक्टूबर 2025 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को प्रेषित की जाएंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण आगामी 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में किया जाएगा।
परिशिष्ट – (1)
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए सिफारिश किए नियोजित निःशक्तों / स्वनियोजित निःशक्त व्यक्तियों का विवरण
1. नाम अंग्रेजी तथा हिन्दी में. …………
2. आवासीय पत्ता. ………
3. कार्यालय का पता. ………….
4. क्या स्वनियोजित या नियोजित है …………..
5. वेतनमान तथा कर्मचारी द्वारा प्राप्त वेतन …………..
6. लिंग. …………….
7. आयु …………….
6. निःशक्तता का प्रारूप. …………..
9. निःशक्तता का प्रतिशत. …………..
10. शैक्षणिक तथा तकनीकी अर्हताओं का संक्षिप्त विवरण. ……..
11. किये जाने वाले कार्य का स्वरूप. …………..
12. सहयोगी कर्मचारी से संबंध बहुत अच्छा/अच्छा/खराब. ………..
13. कार्य में निर्भरता. …………
14. मासिक आय. …………
15. पिछले 2 वर्षों के दौरान कर्मचारी को उनके कार्य के लिए क्या कोई प्रोत्साहन / पुरस्कार/प्रमाण पत्र दिया गया है. ……………
16. कर्मचारी का सामान्य मूल्यांकन बहुत अच्छा/अच्छा/खराब. ………….
परिशिष्ट- (2)
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए निःशवत्तों के नियोक्ताओं का विवरण
1. वर्ष. ……..
2. संगठन का नाम. ………
3. क्या सरकारी / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम / निजी. ………
4. संगठन द्वारा शुरू किये गये कार्य का स्वरूप. ……..
5. संगठन में कर्मचारियों की कुल संख्या पुरुष / महिला कुल. …….
6. निःशक्त कर्मचारियों की संख्या पुरुष ….महिला…..कुल…..
7. कार्य का स्वरूप जिसमें निःशक्त व्यक्ति नियोजित किये गये हैं. …….
8. क्या इनकी सेवा शर्त वही हैं जो अन्यों के लिए. ……….
9. अब तक. निःशक्त व्यक्तियों को प्रशिक्षण और नियोजन के व्या विशेष प्रयास किये गये हैं तथा भविष्य के लिए क्या योजनाएं हैं. ………
10. गैर निःशक्त व्यक्तियों की उत्पादकता से निःशक्त व्यक्तियों की उत्पादकता से तुलना कैसे की जाती है. ……………
परिशिष्ट (3)
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए जिले का विवरण
1. जिले का नाम. ………..
2. जिले का पत्राचार तथा टेलीग्राफिक का पता. ……….
3. जिले द्वारा शुरू किये गये कार्य का स्वरूप. …………..
4. जिले में कर्मचारियों की कुल संख्या (निःशक्तता वार कर्मचारियों की संख्या का भी संकेत दे). ………..
5. जिले द्वारा स्थानों तथा शामिल विकलांग व्यक्तियों की संख्या सहित जिले द्वारा किये गये कार्य के ब्यौरे. ………..
6. पिछले 3 वर्षों के निशक्त कल्याण तथा पुनर्वास के क्षेत्र में जिले की उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा योगदान उल्लेख करें. ………
7. क्या जिले ने विगत में कोई पुरस्कार प्राप्त किया है। यदि ऐसा है तो उसका उल्लेख करें और संक्षिप्त विवरण दे. ………..
8. जिला सहित सेवा प्रदान की गई निःशस्तों की संस्था तथा कार्यक्षेत्र. ……….
9. संख्यात्मक उत्पादन के साथ जिले द्वारा किये गये विभिन्न कार्य कलापों को दर्शाने वाला ब्यौरा …………….
परिशिष्ट- (4)
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए संस्था का विवरण
1. संस्था का नाम. …………
2. संस्था या पत्राचार तथा टेलीग्राफिक का पता. …………
3. संस्था द्वारा शुरू किये गये कार्य का स्वरूप. ………….
4. संस्था में कर्मचारियों की कुल संख्या. ……………
(निःशक्त वार कर्मचारियों की संख्या का भी संकेत दे)
5. संस्था द्वारा शामिल किए गए निःशक्त व्यक्तियों की संख्या तथा उनके लिए किए गए कार्य का विवरण. ………….
5. पिछले 3 वर्षों में निशक्त कल्याण तथा पुनर्वास के क्षेत्र में किए गए कार्य के स्वरूप, उपलब्धियों तथा योगदान का उल्लेख. ………..
7. क्या संस्था ने विगत में कोई पुरस्कार प्राप्त किया है। यदि ऐसा है तो उसका उल्लेख करें और संक्षिप्त विवरण दे. ………..
8. संख्यात्मक उत्पादन के साथ संस्था द्वारा किये गये विभिन्न कार्य कलापों को दर्शाने वाला ब्यौरा ……..