गौरेला पेंड्रा मरवाही : पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतिकारी सुधारों पर कार्यशाला 3 जून को
जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यशाला के होंगे मुख्य अतिथि
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 02 जून 2025
पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतिकारी जनोपयोगी सुधारों की अधिक से अधिक जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन 3 जून मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे। रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों में फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन, रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड, ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र, स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेश भुगतान, व्हॉट्सअप सेवाएं, डिजीलॉकर सेवायें, रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण, घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे रजिस्ट्री और रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण शामिल है।