एमसीबी : ’अंतिम पड़ाव में माड़ीसरई में आयोजित सुशासन तिहार 2025’

एमसीबी : ’अंतिम पड़ाव में माड़ीसरई में आयोजित सुशासन तिहार 2025’

965 लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
एमसीबी, 31 मई 2025
जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम माड़ीसरई में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत एक दिवसीय अंतिम पड़ाव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का दीप प्रज्वलन के साथ हुई, दीप प्रज्वलन के पश्चात जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनहितैशी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सभी विभागों से प्राप्त कुल 1040 आवेदनों में से 965 का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 75 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। शिविर में बड़वाही, मेंहदौली, बेला, उदकी, माड़ीसरई, हरचौका, चिड़ौला, कर्री, तथा पूंजी के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे किया जा रहा है और आप इनका लाभ कैसे ले सकते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण और घरेलू नल कनेक्शन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से पानी बचाओ की शपथ ली और जल स्रोतों के संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत द्वारा पूजा वर्मा, अनामिका यादव, कमला सिंह, कुमारी प्रियंका, मालती देवी बैगा, कल्पना तिवारी, मंगली, विमला अहिरवार, शिवाली सिंह, सीता सिंह एवं पुष्पा को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गये। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनीता चौधरी, श्रीमती सुखमंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, जनपद सदस्य सुखलाल मरावी, कैलाश सिंह, सविता सिंह, भारती, राजकली बैगा, धर्मपाल सिंह,  सरपंच नीलू सिंह, ललन सिंह, देव शरण सिंह, शिव प्रसाद सिंह, बेला, अंकित तिवारी, गणेश तिवारी, दिनेश मौर्य महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष नरेश यादव, मणी पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन शुक्ला, दुर्गा शंकर मिश्र विधायक प्रतिनिधि, आदित्य गुप्ता एवं एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, सीईओ अजय सिंह राठौर, नीरज कांत तिवारी तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *