राज्यपाल रमेन डेका ने किया लाल चंदन का पौधा रोपण पर्यटन पर आधारित डायरी और ब्रोशर का विमोचन

कोरिया : राज्यपाल रमेन डेका ने किया लाल चंदन का पौधा रोपण पर्यटन पर आधारित डायरी और ब्रोशर का विमोचन

कोरिया 26 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह बैकुंठपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। यह राज्यपाल का कोरिया जिले का पहला आधिकारिक दौरा था।
लाल चंदन का पौधारोपण और ब्रोशर का विमोचन
राज्यपाल श्री डेका ने कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने पर्यटन पर आधारित डायरी और ब्रोशर का विमोचन कियाए जिसमें कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर खींची गई चिड़ियों की तस्वीरें शामिल हैं।
स्व सहायता समूह की पहल को सराहा
राज्यपाल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किए जा रहे कोरिया मोदक लड्डू के स्टॉल का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार किए गए ’’सोनहत शहद’’ का भी शुभारंभ किया।
संस्कृति और प्रशासनिक चर्चा
राज्यपाल श्री डेका का स्वागत छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार लोक नृत्य के माध्यम से किया गया। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों से जुड़ी एजेंडेवार जानकारी प्राप्त कीए जिसे कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल का यह दौरा पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके इस प्रवास से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *