रतन टाटा, टाटा ग्रुप के मालिक का हुआ निधन।वे 86 वर्ष के थे।

            मुम्बई। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रूप के चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार देर शाम मुंबई के कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसे ली। इससे कुछ देर पहले यह खबर सामने आई थी कि रतन टाटा की हालत काफी नाजुक है और उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया हैं। इसके बाद अब खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में फैला शोक।

बता दें कि रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। हालांकि उन्हें देश कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने देश के लिए एक से बढ़कर एक काम किए। टाटा ग्रुप को ऊंचाईयों पर पहुंचाने में रतन टाटा की सबसे बड़ी भूमिका रही। इन्‍होंने देश और आम लोगों के लिए कई ऐसे काम किए, जिसके लिए उन्‍हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। रतन टाटा एक दरियाद‍िली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *