अहिवारा की राजनीति में आज बड़ा दिन! शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे सांसद विजय बघेल

       अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा के एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 2 बजे वार्ड क्रमांक-3 स्थित मंगल भवन में आयोजित होगा। समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमनलाल कोसेवाड़ा करेंगे।

       समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष अशोक बाफना, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। एल्डरमैन के रूप में लक्ष्मण छत्री, ममता जांघेल, नंदकुमार यादव, पुनीता रावत और शिवशंकर कश्यप शपथ लेंगे। इसके अलावा पीआईसी सदस्यों, पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *