मेहनत ने दिलाई नई पहचान, पीयूष भारती की सफलता से गौरवान्वित हुआ पूरा छत्तीसगढ़

      दुर्ग। पीयूष भारती ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3888 तथा कैटेगरी रैंक 98 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पीयूष की माता हिंदू भारती और पिता चंद्रशेखर भारती ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि पीयूष ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने पीयूष को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *