नारायणपुर : सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में नकल आदि पर रोक लगाने हेतु अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर : सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में नकल आदि पर रोक लगाने हेतु अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर, 12 जून 2025
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 15 जून 2025 दिन रविवार को  सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग, नकल आदि पर रोक लगाने तथा पारदर्शिता एवं शुचिता बनाये रखने हेतु परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक जांच हेतु उड़नदस्ता दल गठित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिस हेतु शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं वीरांगना रमोतीन माड़िया आदर्श कन्या शासकीय महाविद्यालय कुम्हारपारा के लिए तहसीलदार सौरभ कश्यप को दलप्रभारी, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बंगलापारा, शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल सिंगोड़ीतराई के लिए पशु चिकित्सा सह शल्यज्ञ को सदस्य तथा शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गरांजी, बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी, बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल महावीर चौक हेतु सहायक संचालक मत्स्य विभाग पुष्पा विनोदिया को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *