वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जी के अनुरोध पर तिरंगा फहराने आरहि हैं सीने अभिनेत्रि भाग्यश्री।भिलाई

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने मशहूर सिने अभिनेत्री भाग्यश्री भिलाई पहुंच रही हैं।

युवा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को “तिरंगा रैली” का आयोजन होगा जिसमें हजारों लोग तिरंगा लहराते दुपहिया वाहन से सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करेंगे।

इस रैली में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए हर दिल में देश भक्ति की भावना को और भी मजबूत किया जाएगा। वैशाली नगर तिरंगा रैली में भाग लेने सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी भिलाई आ रही हैं। मैने प्यार किया से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वालीं भाग्यश्री ने हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीता है। वो मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर भी हैं।

12 अगस्त को ही तिरंगा यात्रा का आगाज वैशाली नगर विधानसभा में हो चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकरलाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, अरविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन सहित विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में सैकड़ों विधायक प्रतिनिधियों ने सुपेला और वैशाली नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लहराते पैदल मार्च किया।

इसी तारतम्य में 14 अगस्त को तिरंगा रैली का सुबह साढ़े 10 बजे वैशाली नगर से आगाज होगा जिसमें हजारों लोग दुपहिया वाहन से नगर भ्रमण कर हर घर तिरंगा का आह्वान विधानसभा के नागरिकों से करेंगे। इस रैली में अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी शिरकत करने भिलाई आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *