8 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा, दोनों प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू
रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता 12 और 13 नवंबर को आयोजित होगी, जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता नवंबर माह में होगी।
चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘मेरी जनजाति, मेरी विरासत’
चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पेंटिंग ब्रश, कैनवास, कार्ट्रिज पेपर, ईजल, ड्राइंग शीट, रंग और पैलेट संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों की जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.cgtrti.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक सुश्री पार्वती जगत से मोबाइल नंबर 7805982502 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां [email protected] पर भी भेज सकते हैं।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 4 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन फॉर्म, फोटोग्राफ की सॉफ्ट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज [email protected] पर भेजना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता के नियम, शर्तों और पुरस्कार राशि से संबंधित जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अंजनी भगत से मोबाइल नंबर 9926588481 पर संपर्क किया जा सकता है।
संस्थान की इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जनजातीय जीवन, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को रचनात्मक माध्यमों से सामने लाना है। इच्छुक पात्र प्रतिभागियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।