नवरात्रि के पावन अवसर पर जामुल के वार्ड 18 को मिली बड़ी सौगात, अध्यक्ष निधि से बोर खनन का हुआ शुभारंभ

       जामुल। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड 18 शिवपुरी जामुल के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान के लिए अध्यक्ष निधि से बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में ईश्वर सिंह ठाकुर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़कर बोर खनन कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

       वार्ड 18 में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे विशेषकर गर्मी के दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बोर खनन के बाद वार्ड में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

       इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा “नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के आशीर्वाद से वार्ड 18 की जनता को यह सौगात मिली है। जल ही जीवन है, और वार्डवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। अध्यक्ष निधि से यह कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही वार्ड की जल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा”।वार्डवासियों ने इस पहल के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि बोर खनन से जल समस्या दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *