छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का आमसभा जांजगीर में संपन्न

रायपुर के महादेव घाट में 1.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित यादव छात्रावास समाज के शैक्षणिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि

       रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का आमसभा जांजगीर में संपन्न, सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर के महादेव घाट में 1.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित यादव छात्रावास समाज के शैक्षणिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि।                      

       छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 का 26 वे आम सभा 21 जुलाई दिन रविवार को जांजगीर के नगर पालिका परिषद सांस्कृतिक भवन में प्रदेश के पदाधिकारी जिला जांजगीर चांपा,सक्ती , रायगढ़,कोरबा व बिलासपुर के सभी ब्लाक ,तहसील ,महानगर ,नगर, परिक्षेत्र व केंद्र स्तर के सामाजिक पदाधिकारी एवं संस्था के सभी पंजीकृत सदस्यों  की गरिमामयी  उपस्थिति में संपन्न हुआ इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की छायाचित्र में श्रीफल अगरबत्ती फूल मालाओं व आरती गाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव का आम सभा में उपस्थित प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश जिला के पदाधिकारी का बारी-बारी से पुष्पगुच्छ, श्रीफल व साल भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया गया।  
       जिला जांजगीर चांपा के विधायक व्यास नारायण कश्यप ने कहा आज झेरिया यादव समाज के संगठन को देखकर मेरे पांच साल के कार्यकाल में सामाजिक भवन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख एवं पांच साल में पचास लाख की राशि देने की घोषणा करता हुं जिन्हें एक-एक साल में कहां बनाया है उसे आप लोग तय करेंगे।  
       जांजगीर-चांपा के पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने अपने उद्बोधन में कहा कि झेरिया यादव समाज की संगठन एक मजबूत संगठन बनकर हमेशा एकता, शिक्षा व विकास को लेकर चलने वाला समाज है जिन्हें सभी लोगों ने मिलकर भाईचारे की एक सूत्र में बांधे  है उन सभी पदाधिकारी को धन्यवाद देती हूं।  
       प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव द्वारा आम सभा को संबोधित करते हुए विस्तार से झेरिया यादव समाज के संगठन व सामाजिक संविधान का संशोधन प्रस्तावित के बारे में जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों ने संविधान बनाया था।  अब यह काम हमारे युवा पीढ़ी को तय करना है इसके लिए मैं सभी जिला अध्यक्ष ,महानगर इकाई अध्यक्ष, तहसील ब्लाक परिक्षेत्र अध्यक्ष गण सभी मिलकर नया संविधान संशोधन कर समाज की एक रीति, एक नीति का पालन समाज के नियम कानून कायदे बनाकर प्रदेश समिति को दिसंबर माह तक प्रेषित करना होगा।  जिसमें समाज के सामाजिक एकता, शैक्षणिक विकास एवं राजनीतिक उद्देश्य की प्राप्ति का समावेश होगा।  नियम बनाने के लिए समाज के रीति रिवाज या संस्कार को बचाए रखने का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे।  उन्होंने बताया कि हमारा समाज का मूल उद्देश्य एकता शिक्षा विकास के नारे के अनुकूल हमारा संगठन अपना सामाजिक कार्य संचालित कर रहा है जिसके फल स्वरूप पूरे छत्तीसगढ़ में सिर्फ यादव समाज में ही नहीं बल्कि सर्व यादव में अपना अमिट छाप छोड़ने में सफल हुए हैं।  यह हमारे संगठन के लिए गर्व की बात है।  अपने संगठन के ही सामाजिक एकता के कारण छत्तीसगढ़ के हृदय स्थल रायपुर में स्थित केंद्रीय कार्यालय में 1.20 करोड़ की लागत से 16 कमरे का सर्व सुविधा छात्रावास प्रारंभ करने में सफल हुए हैं और इस छात्रावास में आज हमारे समाज की 07 छात्र एवं 12 छात्राएं निशुल्क विद्या अध्ययन कर रहे हैं।  यह पावन पुनीत कार्य छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के शैक्षणिक विकास में आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा।  इसके साथ ही 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की सामाजिक आय-व्यय की जानकारी विस्तार से आम सभा में पढ़कर सुनाया गया जिसे ध्वनि मत से सभी प्रस्तावों को पारित किया गया। 
       आभार व्यक्त जिला जांजगीर चांपा के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने किया। 
       आम सभा कार्यक्रम में संरक्षक जगत राम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष भगतसिंह यादव प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव कोषाध्यक्ष जी आर यादव संयुक्त सचिव मनोज यादव प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य श्री आर डी यादव रंजीत यादव प्रदेश महामंत्री सहनी यादव शिवकुमार यादव आरती यादव  विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जिसमें राजनीतिक प्रकोष्ठ राजू यादव महिला प्रकोष्ठ आशा संतोष यादव कर्मचारी प्रकोष्ठ के मान साय यादव युवा प्रकोष्ठ के श्री आकाश यादव महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा यादव सैलना यादव महामंत्री सुनिता यादव प्रदेश मिडिया प्रभारी धनेश यादव सुनील यादव एम आर यादव प्रवक्ता जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव, जिला रायगढ़ अध्यक्ष पंचराम यादव, जिला कोरबा अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला अध्यक्ष बिलासपुर दीपक यादव, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा त्रिभुवन यादव राजनांदगांव ज्योतिष राम यादव रायपुर रामलाल यादव, धमतरी रमेश यादव बालोद रामकुमार यादव महासमुंद प्रीतम यादव दुर्ग ठाकुर राम यादव गरियाबंद भुवन यदु बेमेतरा हेमकांत यादव महानगर ईकाई अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती ज्योति रानी यादव राजनांदगांव गरीबा यादव प्रदेश संगठन मंत्री चांद राम यादव रामलाल यादव रामेश्वर यादव शांति लाल यादव शत्रुघ्न यादव  जांजगीर-चांपा जिले से अध्यक्ष त्रिभुवन यादव कार्यकारी अध्यक्ष द्वारिका यादव उपाध्यक्ष देवगुण यादव कोषाध्यक्ष सुखनंदन यादव संयुक्त सचिव किशन यादव मनमोहन यादव जिला प्रवक्ता लाभोराज यादव मिडिया प्रभारी मनोज यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश्वर यादव संजय यादव महावीर यादव रामकुमार यादव अशोक यादव तहसील अध्यक्ष अकलतरा टेकराम यादव बलौदा रामाधार यादव पामगढ़ कन्हैयालाल यादव शिवरीनारायण सुरेश यादव नवागढ़ दिलहरण यादव बम्हनीडीह अर्जुन लाल यादव रायपुर महानगर ईकाई से शत्रुघन यादव प्रीतम यादव, मतवारी यादव, परदेशी यादव, बैशाखू यादव, नरेश यादव,
       सहित बड़ी संख्या में प्रदेश जिला तहसील नगर परिक्षेत्र व केंद्र अध्यक्षों की प्रमुख पदाधिकारी व आजीवन सदस्य गण उपस्थित थे। 
उपरोक्त जानकारी प्रदेश सचिव सुन्दर लाल यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *