सपनों को मिलेगी नई दिशा, प्रोफेशनल शिक्षा की राह में BBA और BCA की बढ़ी चमक

       भिलाई। स्थानीय शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नए सत्र में प्रवेश हेतु सूचना जारी हो गई है।विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए यह विश्वविद्यालय विधार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है।प्रवेश के प्रारंभ से ही विधार्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गई है।जैसा कि इन दिनों परंपरागत पाठ्यक्रमों के प्रति विधार्थियों का झुकाव कम हुआ है वहीं कुछ पाठ्यक्रम विधार्थियों की पसंद बने हुए है जिनमें बीबीए,बीसी ए,फार्मेसी,पत्रकारिता,फिजिकल एजुकेशन,लाइब्रेरी साइंस,कंप्यूटर साइंस, लॉ हैं। पिछले सत्र में इन पाठ्यक्रमों में सभी सीटें भर गई थी।उल्लेखनीय है कि निजी विश्वविद्यालयों में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम और अध्यापन यहां प्रारंभ किया गया।

       कौशल आधारित और भारतीय ज्ञान परम्परा की विशेष महत्व देते हुए पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। पढ़ाई के साथ साथ व्यक्तित्व विकास और संप्रेषण कला के लिए भी विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं।

       विश्वविद्यालय में विज्ञान,कला,वाणिज्य, फार्मेसी,इंजीनीयरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स में पीएचडी की आधुनिकतम सुविधायें उपलब्ध है।साथ ही समृद्ध पुस्तकालय और विज्ञान के नवीनतम उपकरण प्रयोगशालाओं में उपलब्ध है।

       लगातार अवकाश के दिनों में भी प्रवेश की सुविधा दी जा रही है जहां पर काउंसलिंग की व्यवस्था है जिससे विद्यार्थी अपने रुचि के विषय का चुनाव सभी जानकारी के साथ कर सके।विश्वविद्यालय के शिक्षक स्वयं विधार्थियों को सम्पूर्ण जानकारी देते है।विश्वविद्यालय में शासन की नीति और निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया गया है।विश्वविद्यालय की शिक्षण संस्थाएं विगत 30 वर्षों से अंचल में उच्च शिक्षा का प्रकाश फैला रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *